PAK vs NED: हारिस रऊफ की 'आग' उगलती गेंद ने तोड़ डाला बल्लेबाज का मुंह...निकलने लगा खून, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NED Haris Rauf breaks helmet of Netherlands batsman Bas de Leede
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NED Haris Rauf breaks helmet of Netherlands batsman Bas de Leede
PAK vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप में आज के दिन दूसरा मुकाबला नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, इसलिए हर खिलाड़ी पूरे दम खम के साथ मैदान पर मेहनत कर रहा है। पर्थ की पिच पर आज शानदार उछाल देखने को मिल रहा है।
पाकिस्तान के फास्ट गेंदबाजों के सामने नीदरलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर फेंके हैं और 1 विकेट चटकाया है। उनकी एक घातक गेंद ने नेदरलैंड्स के बल्लेबाज लीड को चोटिल कर दिया है। रऊफ की गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जाकर लगी, जिससे खून निकलने लगा।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1586627217131454466?s=20&t=GxtBxSBjJ3uH8uViaRhuFQ
दरअसल, पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की 5वीं गेंद सीधा नेदरलैंड्स के बल्लेबाज लीड के हेलमेट के सामने जाकर लगी। इस गेंद की रफ्तार 142 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जिसने बल्लेबाज का हेलमेट तोड़ दिया।
https://twitter.com/Momminahh/status/1586622518982594567?s=20&t=6TAU7SIXtEeh70XRsVdR5Q
इतना ही नहीं गेंद इतनी तेज थी कि लीड के चेहरे से खून निकलने लगाय। उनके चेहरे पर आंख के नीचे कट पड़ गया है। गनीमत ये रही कि आंख को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद वह वापस क्रीज पर नहीं लौट पाए।
नीदरलैंड ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 91 रन बनाए हैं। इस मैच को जीते के लिए पाकिस्तान को 92 रन बनाने होंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: