PAK vs ENG: Azhar ali को Jack Leach ने दिया गच्चा...क्रीज से निकलते ही उड़ा दी गिल्लियां,देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Azhar Ali bowled Jack Leach
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs ENG Azhar Ali bowled Jack Leach
PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन के पहले सेशल में पाकिस्तान को बैक टू बैक तीन झटके लगे हैं। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच ने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद के साथ ही अजहर अली को भी आउट किया।
जिस गेंद पर अजहर अली बोल्ड हुए वह कमाल की थी। जैक लीच की यह गेंद पड़कर टर्न हुई और स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। इस गेंद पर बल्लेबाज गच्चा खा गया और अपना विकेट गंवा दिया। अजहर अली अपने अंतिम टेस्ट की अंतिम पारी में शून्य पर बोल्ड हुए। लीच ने अजहर को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया।
The last innings of Azhar Ali!
15.6 Jack Leach to Azhar Ali, out Bowled!! *Oh dear! Azhar Ali b Jack Leach 0(4)🎯🎳*
Jack Leach to Azhar Ali, THATS OUT!! Bowled!! 🏴 🇵🇰 🔰 pic.twitter.com/ZFCth10B5D
— Roshan Abeysinghe (@RoshanCricket) December 19, 2022
फिलहाल पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा है। इससे पहले पहली पारी में 304 रन बनाकर टीम आलआउट हुई थी, जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। फिलहाल पाकिस्तान ने 37 रनों की लीड ले ली है। कप्तान बाबर आजम 9 जबकि सउद शकील 20 रन बनाकर नाबाद हैं।
अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, फहीम अशरफ, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: