PAK vs BAN: इरफान पठान ने उठाए मैन ऑफ द मैच पर सवाल, पाकिस्तान की जीत पर कही बड़ी बात

Irfan Pathan POTM Award Shaheen Afridi PAK vs BAN: पाकिस्तान की जीत पर दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने भी रिएक्ट किया।

PAK vs BAN: Irfan Pathan Says Shaheen afridi should have been awarded Man of the Match award

PAK vs BAN: Irfan Pathan Says Shaheen afridi should have been awarded Man of the Match award

Irfan Pathan POTM Award Shaheen Afridi PAK vs BAN: जैसे-जैसे वर्ल्ड कप के मुकाबले आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की। चार मैचों बाद उसकी ये पहली जीत थी। इस जीत ने एक बार फिर पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा कर दी हैं। पाकिस्तान की जीत पर दिग्गज ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान ने भी रिएक्ट किया। हालांकि उन्होंने मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

शाहीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए था

इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा- ”आत्मविश्वास से कमजोर बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान को आक्रामक खेलने की जरूरत थी। उन्होंने यह काम बहुत अच्छे से किया। शाहीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए था।”

विज्ञापन

दरअसल, शाहीन अफरीदी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट निकाले। उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला। शाहीन ने पहले ही ओवर से घातक गेंदबाजी की और पांचवीं गेंद पर ओपनर तंजीद हसन को एलबीडब्ल्यू कर बांग्लादेश के हौसले पस्त कर दिए। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में नजमुल हुसैन शांतो और 31वें ओवर में महमुदुल्लाह को बोल्ड कर बांग्लादेश को घुटनों पर ला दिया। शाहीन इस मैच में बखूबी चमके। इरफान का मानना है कि उन्हें इसका अवॉर्ड मिलना चाहिए था।

विज्ञापन

वहीं गेंदबाज मोहम्मद वसीम ने 8.1 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हारिस रऊफ ने 8 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले। इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम 40.1 ओवर में 204 रन पर ही ढेर हो गई। इसका पीछा करते हुए फखर जमां ने ओपनिंग कर अब्दुल्लाह शफीक के साथ धमाकेदार पारी खेली। फखर ने 74 गेंदों में 3 चौके-7 छक्के ठोक 81 रन जड़े। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन

6 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंची पाकिस्तान

फखर के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद ने 17 रन बनाकर अपनी टीम को 33वें ओवर में ही जीत दिला दी। इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम 6 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ