---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल की रेस से एक टीम OUT; क्या हैं Pakistan की उम्मीदें

PAK vs BAN, World Cup 2023: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम अभी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है।

---विज्ञापन---

PAK vs BAN, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरकार लगातार चार हार के बाद वर्ल्ड कप 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। टीम ने बांग्लादेश को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हराया। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम का सफर खत्म हो गया है। हालांकि, अभी उसके दो मुकाबले बाकी हैं लेकिन सेमीफाइनल के लिए अब उसका कोई चांस नहीं रह गया है। उधर पाकिस्तान ने इस जीत से अपने को एक अंतिम उम्मीद के लिए बरकरार रखा है, लेकिन वो बेहद मुश्किल है। पाकिस्तान ने 205 रन का लक्ष्य 33वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 204 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। इन दोनों के अलावा हारिस रऊफ को दो सफलताएं मिलीं। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह आज फिर 56 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जवाब में पाकिस्तान के लिए अब्दुल्लाह शफीक 68 और फखर जमां ने 81 रन बनाकर टीम को 128 रनों की बेहतरीन शुरुआत दिलाई। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका भी हो सकते हैं सेमीफाइनल से बाहर! क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान की होगी बल्ले-बल्ले

---विज्ञापन---

सुधर गया पाकिस्तान का नेट रनरेट

पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत रही और इसी के साथ उसके 6 अंक हो गए हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पॉइंट्स टेबल में भी नेट रनरेट में फायदा हुआ है। टीम का नेट रनरेट भी अब सुधर गया है। इस मैच से पहले तक पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.387 था। अब इस जीत के बाद टीम का नेट रनरेट -0.02 हो गया है। पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में 12 अंक और 0 हार के साथ टॉप पर है। साउथ अफ्रीका 6 में से पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बनी है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 6 में से 4-4 मैच जीते हैं और दोनों के 8-8 अंक हैं। न्यूजीलैंड तीसरे व ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले हुआ टिकटों का फर्जीवाड़ा, कोलकाता पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

पाकिस्तान के लिए क्या है सेमीफाइनल का समीकरण?

पाकिस्तान को पहली जीत नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी, जबकि दूसरी जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। उसके बाद अब पाकिस्तान को तीसरी जीत मिली है। पाकिस्तान के पास अभी 6 प्वाइंट्स हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो पाकिस्तान के पास 10 प्वाइंट्स हो जाएंगे। दूसरी ओर अगर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने सभी आगामी मैच हार जाती हैं, तो दोनों के पास 8-8 प्वाइंट्स ही रह जाएंगें। इस स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान को अफगानिस्तान की हार की भी कामना करनी होगी।

World Cup 2023 Points Table

World Cup 2023 Points Table

First published on: Oct 31, 2023 08:36 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola