---विज्ञापन---

Google से पता चली बॉयफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े महिला के होश; ऑनलाइन हुई थी मुलाकात

Online Dating Fraud : सोशल मीडिया के जरिए जीवनसाथी की तलाश कर रही महिला को उस वक्त झटका लगा, जब उसे अपने बॉयफ्रेंड की सच्चाई पता चली। लड़की को शिकायत करनी पड़ी और फिर कोर्ट में केस लड़ना पड़ा। पढ़ें आखिर किया था मामला।

---विज्ञापन---

Online Dating Fraud : सोशल मीडिया के जरिए जीवनसाथी, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड खोजने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन इस तरह धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन एक लड़के से मिली महिला को लगा कि उसके सपनों का राजकुमार उसे मिल गया है, यही उसका जीवनसाथी है। उसे इसी शख्स की तलाश थी। महिला लड़के के साथ डेट पर गई और फिर घूमने निकल पड़ी लेकिन इसी बीच गूगल ने लड़के की सच्चाई बताई तो उसके होश उड़ गए।

महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित थी और वह एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही थी, जो घरेलू हिंसा का विरोधी हो। ऐसे में उसकी मुलाकात 38 साल के एक शख्स से हुई। दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। इस दौरान शख्स ने बताया कि वह घरेलू हिंसा के खिलाफ है। ऐसे में दोनों के बीच घनिष्ठता और बढ़ गई। इसके बाद दोनों छुट्टी मनाने के लिए गए और इसी दौरान लड़के की पोल खुल गई।

---विज्ञापन---

गूगल ने बताई सच्चाई, उड़े महिला के होश

छुट्टी मनाने के दौरान ही लड़की को लड़के का पूरा नाम पता चला। इसके बाद उसने गूगल पर लड़के का नाम सर्च किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़के ने खुद को लेकर जो दावा किया था, वह बिल्कुल झूठ निकला और ऐसी सच्चाई सामने आई कि लोगों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें : बॉस ने वीकेंड पर बुलाया ऑफिस, एंप्लॉय बोला- नौकरी से निकाल दो, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

75 केस और 24 में सजा

लड़की को पता चला कि जिसे वह अपना हमसफर मान रही है, उस पर कुल 75 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से 24 में सजा भी मिल चुकी है। इतना ही नहीं, उस पर सबसे अधिक घरेलू हिंसा के मामले दर्ज थे, जो उसकी पूर्व पार्टनर ने करवाए थे। वहीं, जब लड़की ने लड़के से इस बारे में बातचीत की तो मामला और बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें : ₹800000 का हॉटपॉट, जिसमें खाना खाती दिखी महिला; यूजर बोले- मुझे डर है…

---विज्ञापन---

इसके बाद लड़के ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, कुछ व्यक्तिगत फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की बातें कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया लेकिन लड़की इससे डरी नहीं और शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। कोर्ट ने आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है और इसके साथ सख्त चेतावनी भी दी है।

First published on: Mar 02, 2025 10:37 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola