---विज्ञापन---

₹800000 का हॉटपॉट, जिसमें खाना खाती दिखी महिला; यूजर बोले- मुझे डर है…

Women 8.1 Lakh Gold Hotpot Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला शुद्ध सोने के बर्तन में खाना बनाती दिखाई दे रही है। इस बर्तन की कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

---विज्ञापन---

Women 8.1 Lakh Gold Hotpot Video Viral: खाना पकाने के लिए लोग अक्सर स्टील, लोहे और एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आपने कभी सोने के बर्तन में खाना बनते हुए देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो न सिर्फ सोने के बर्तन में खाना बना रही है बल्कि उसी बर्तन में खाना खा भी रही है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं।

क्या है कीमत?

यह वीडियो चीन का है। दक्षिण चीन में रहने वाली इस महिला ने शुद्ध सोने के बर्तन में खाना पकाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने के इस हॉटपॉट का वजह 1 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 700,000 युआन यानी लगभग 8.1 लाख रुपए आंकी गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पत्नी के जन्मदिन पर मार्क जुकरबर्ग ने दी जबरदस्त सरप्राइज, नहीं रुकी प्रिसिला चैन की खुशी

क्या है पूरा मामला?

दरअसल यह कोई आम वीडियो नहीं है बल्कि एक प्रमोशनल वीडियो है। दक्षिणी चीन के शुइबेई में इस महिला की काफी मशहूर सोने की दुकान है। इस दुकान का नाम शेन्जेन गोल्ड एंड ज्वैलरी हब है। महिला ने एक ग्राहक की फरमाइश पर सोने का हॉटपॉट बनवाया। महिला के दोस्त की फैक्ट्री में यह बनकर तैयार हुआ। चीनी मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वर्तमान सोने के रेट के आधार पर इसकी कीमत तय की जाएगी और इसमें अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा जाएगा।

---विज्ञापन---

दूसरा ऑर्डर भी मिला

महिला का कहना है कि यह पहला ऐसा हॉटपॉट है, जो पूरी तरह से सोने का बना है। आमतौर पर हमारी दुकान में ज्वैलरी के ऑर्डर आते हैं। मगर पहली बार किसी कस्टमर ने कुकिंग पॉट का ऑर्डर दिया। इसे देखने के बाद एक दूसरे ग्राहक ने भी 500 ग्राम सोने से बने हॉटपॉट का ऑर्डर दिया है।

---विज्ञापन---

चीन में सोना बढ़ी सोने की खरीददारी

बता दें कि जहां एक तरफ दुनिया में सोने के भाव आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चीन की शुइबेई बाजार में ग्राहकों की लाइन लगी है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि सोने के दाम और तेजी से बढ़ेंगे। ऐसे में कई लोग सोना खरीद कर निवेश करना चाहते हैं। चीन में सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए कई लोगों ने घर में ही सोने की दुकान खोल ली है। वो पुराने सोने से नए गहने बनाकर बेच रहे हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

महिला का यह वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अमीर लोगों के पास पैसे खर्च करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस बर्तन में उबले हुए पानी से भी पैसे की खुशबू आएगी। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अगर बर्तन में खाना चिपक जाए तो क्या करेंगे, मैं इसपर स्क्रबिंग या स्पंज करने की हिम्मत नहीं कर पाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे डर है कहीं सोना पिघल गया तो क्या होगा?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Planetary Parade: आकाश में सीधी रेखा में सभी ग्रहों को देखने का आखिरी मौका, नहीं तो करना होगा 15 साल इंतजार

First published on: Mar 01, 2025 02:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola