Irfan Pathan trolled Pakistani Fans: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। उससे पहले टीमों ने वार्मअप मैच खेल लिए हैं। आखिरी वार्मअप मुकाबला पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच इरफान पठान का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह पड़ोसियों यानी पाकिस्तानी फैंस को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

तुम लोग उतने इम्पॉर्टेंट नहीं हो

इरफान ने लिखा- पड़ोसी एक्स पर हर चीज को व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। तुम लोग उतने इम्पॉर्टेंट नहीं हो। सब कुछ आपके बारे में नहीं है। हालांकि मैं समझता हूं कि यदि आप वैसा व्यवहार नहीं करेंगे जैसा आप लोग करते हैं, तो आपको आकर्षण कैसे मिलेगा। आप फिर जिंदा कैसे रहोगे! इरफान के इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट सामने आए। एक यूजर ने लिखा- भाई आपकी वजह से कम से कम 100-200 पड़ोसियों का घर चलता होगा। इस पर इरफान ने हंसी वाली इमोजी शेयर की।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि इरफान ने इस मैच में बाबर आजम की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने लिखा- बाबर आजम इस विश्व कप के लिए मजबूत नजर आ रहे हैं। नवाज आज पाकिस्तान के लिए बड़े प्लस हैं। सलामी बल्लेबाज उनके लिए बड़ी चिंता हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैं जोश इंग्लिस को मौका मिलने पर उस क्रम में बल्लेबाजी करते देखने का इंतजार कर रहा हूं। वह रोमांचक खिलाड़ी हैं। स्टार्क की गेंदबाजी को देखते हुए खेल के महत्वपूर्ण चरणों में अच्छी गेंदबाजी करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ