ODI World Cup 2023: शनिवार 14 अक्टूबर को विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। यह विश्व कप इतिहास में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 8वीं बार जीत है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनको शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मैच में बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इससे पहले भारतीय टीम ने विश्व कप इतिहास में 7 बार पाक टीम को हराया था। इन सात मैचों में कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी को चुना गया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चलिए जानते है।
1992 का विश्व कप
साल 1992 के विश्व कप में भारत-पाक मैच में भारतीय टीम की तरफ से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में सचिन ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 54 रनों की पारी खेली थी, फिर उसके बाद गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया था।
1996 विश्व कप
इस साल खेले गए भारत-पाक मैच में नवजोत सिंह सिद्धू को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में सिद्धू ने 93 रनों की अहम पारी खेली थी
1999 विश्व कप
इस विश्व कप में खेले गए भार-पाक मैच में वेंकटेश प्रसाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में वेंकटेश ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
2003 विश्व कप
इस साल खेले गए भारत-पाक मैच में एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में सचिन ने बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की पारी खेली थी और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
2011 विश्व कप
2011 विश्व कप में भारत-पाक मैच के दौरान फिर से सचिन तेंदुलकर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में सचिन ने 85 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
2015 विश्व कप
इस विश्व कप में भारत-पाक मैच में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में विराट कोहली ने 107 रनों की शानदार पारी खेली थी।
2019 विश्व कप
2019 के विश्व कप के दौरान भारत-पाक मैच में रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 140 रनों की शानदार पारी खेली थी।