NZ vs SL: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रन का लक्ष्य, बोल्ट ने झटके 3 विकेट

NZ vs SL: वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए है।

nz vs sl live updates innings report trent boult icc odi world cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 NZ vs SL: वनडे विश्व कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 171 रनों पर शिमट गई। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा महीश तीक्षाणा ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली है।

विज्ञापन

बोल्ट के नाम 3 विकेट

मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। कीवी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवर में 37 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लॉकी फार्गूसन, मिचेल सैंटनर और रचिन ने 2-2-2 विकेट अपने नाम किए है। श्रीलंका की पूरी टीम 46.4 ओवर में 171 रनों पर ढेर हो गई है। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 172 रन बनाने है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचने का न्यूजीलैंड के पास अच्छा मौका

न्यूजीलैंड के पास क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका। न्यूजीलैंड के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। अगर कीवी टीम आज का मैच अपने नाम कर लेता है, तो वह करीब-करीब सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। दूसरी ओर श्रीलंका के लिए भी आज का मैच काफी अहम होने वाला है। अगर श्रीलंका आज का मैच जीतता है, तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ