NZ vs SL: ट्रेंट बोल्ट के नाम हुई खास उपलब्धि, आज तक ये कारनामा कोई भी कीवी गेंदबाज नहीं कर पाया

NZ vs SL: न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने वनडे विश्व कप इतिाहस में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए है।

trent-boult-name-history-first-new-zealand-bowler-icc-odi-world-cup-2023-nz-vs-sl

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 NZ vs SL: विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की है। इस मैच में बोल्ट ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की है। आज तक न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। अब बोल्ट दुनियाभर के कुछ खास गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट

इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने अपने इंटरनेशनल करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए है। अब बोल्ट के नाम टेस्ट क्रिकेट में 317 विकेट, वनडे क्रिकेट में 207 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 74 विकेट हो गए है। बता दें, बोल्ट पिछले काफी समय से टीम से दूर थे, फिर उन्होंने विश्व कप के दौरान कीवी टीम में वापसी की। अभी तक बोल्ट का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे विश्व कप में 50 विकेट पूरे

श्रीलंका के खिलाफ मैच में ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट अपने नाम किए है। अब बोल्ट के नाम वनडे विश्व कप इतिहास में 50 विकेट हो गए है। वनडे विश्व कप में अभी तक दुनिया के पांच गेंदबाज ही ऐसे है जो 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इनमे से ज्यादातर गेंदबाजों ने क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा है जिनके नाम 71 विकेट हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है उनके नाम 68 विकेट है।

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर ऑल्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क है जिनके नाम 59 विकेट है। चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा है जिनके नाम विश्व कप इतिहास में 56 विकेट है। इसके अलावा पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम का नाम आता है जिनके नाम 55 विकेट है। वहीं अब 50 विकेट के साथ बोल्ट छठे नंबर पर मौजूद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ