IPL में 2008 से 2024 तक MS Dhoni की फीस में जमीन-आसमान का अंतर, दोगुनी हुई थाला की फीस
MS Dhoni Ipl Salary: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी की हर साल बढ़ी फीस।
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: News 24
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: News 24
MS Dhoni Ipl Salary: इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देने वाले है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से अब तक एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते आ रहे हैं।
अपनी कप्तानी में एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल का खिताब जिताया है। अब एक बार फिर से धोनी सीएसके को चैंपियन बनाने के लिए तैयार है। कई बार आपके मन में सवाल आता होगा कि आखिरी धोनी ने आज तक चेन्नई सुपर किंग्स का साथ क्यों नहीं छोड़ा और चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को कितना पैसा देती। क्या आप जानते है आईपीएल शुरुआत से अभी तक धोनी की हर साल कितनी रही फीस?
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को 6 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। इसके अगले दो साल यानी 2010 तक धोनी की फीस 6 करोड़ रुपये ही रही।
इसके बाद साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की फीस में 2.28 करोड़ का इजाफा किया। साल 2012 से लेकर 2013 तक चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा धोनी को 8.28 करोड़ रुपये का वेतन दिया गया।
2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣ – A Gift from Thala!
Start the whistles! 🥳🦁 pic.twitter.com/xF10t6Wrak— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 26, 2023
दो साल बाद एक बार फिर धोनी की फीस में इजाफा हुआ। साल 2014 से लेकर 2017 तक धोनी को 12.5 करोड़ रुपये की फीस मिली।
साल 2017 के बाद फिर से धोनी की फीस में बढ़ोतरी हुई। साल 2018 से लेकर 2021 तक धोनी को 15 करोड़ रुपये फीस मिली।
साल 2020 के बाद धोनी की फीस में 3 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। साल 2021 से लेकर 2024 तक अब धोनी की फीस 12 करोड़ रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: