IPL 2024: RCB का छोड़ा था साथ, अब पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हुआ ये दिग्गज

IPL 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले जहां खिलाड़ियों की ट्रेडिंग पर चर्चा हो रही थी। वहीं अब एक दिग्गज आरसीबी के बाद पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गया है।

IPL 2024 RCB Former Head Coach Sanjay Bangar joins Punjab Kings Head of Cricket Development

IPL 2024 RCB Former Head Coach Sanjay Bangar joins Punjab Kings Head of Cricket Development

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले अब इस लीग के ऑक्शन को लेकर चर्चा जोरों पर है। रिटेंशन और रिलीज के बाद खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस और कैमरून ग्रीन के मुंबई से आरसीबी में जाने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब इसी बीच एक आरसीबी के पूर्व दिग्गज की पंजाब किंग्स की टीम में एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

कौन पंजाब किंग्स में हुआ शामिल?

दरअसल ये दिग्गज कोई मौजूदा क्रिकेटर नहीं बल्कि संजय बांगर हैं जिनको पंजाब किंग्स ने बतौर हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट जोड़ा है। उनको फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ने पर पंजाब किंग्स ने एक्स पर तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा और बांगर को फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए बधाई भी दी। फ्रेंचाइजी ने बताया कि मिस्टर बांगर के आने से टीम के अंदर अनुभव में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले बांगर लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े रह चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसी साल अगस्त में आरसीबी ने संजय बांगर को टीम के हेड कोच और माइक हेसन को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस के पद से नियुक्त किया था। बांगर लंबे समय तक आरसीबी के साथ जुड़े रहे थे। वह टीम इंडिया के साथ भी बतौर बल्लेबाजी कोच काम कर चुके हैं। उनके पास कोचिंग का खासा अनुभव है। वह युवा टैलेंट को निखारने में माहिर माने जाते हैं। इसलिए अब देखना होगा कि पंजाब की टीम उनका कितना फायदा ले पाती है। पंजाब भी आईपीएल की उन टीमों में से एक है जो लगातार खेलती आई है लेकिन उसे पहले खिताब का इंतजार है।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

रिटेन: शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा,लियाम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बराड़, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, विदवत कावेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस।

रिलीज: शाहरुख खान, भानुका राजापक्षे, मोहित राठी, राज अंगद बावा, बल्तेज ढांडा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ