बांग्लादेश से लौट रहे Mohammad Siraj का बैग हो गया गुम, एयरलाइंस से ट्वीट कर लगाई विशेष गुहार
Edited By Siddharth Sharma

Mohammad Siraj
Edited By Siddharth Sharma

Mohammad Siraj
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं। टीम को यहां पर 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलना है। बांग्लादेश से वापस आने के लिए टीम ने ढाका से फ्लाइट पकड़ी जिसमें मोहम्मद सिराज भी शामिल थे। हालांकि ये सफर उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। दरअसल जैसे ही वे भारत पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका एक बैग खो गया है। दो तीन दिन के इंतजार के बाद भी जब ये नहीं मिला तो उन्होंने आखिरकार ट्विटर के माध्यम से एयर विस्तारा से सवाल पूछा।
इस घटना की जानकारी देते हुए सिराज ने ट्वीट किया और लिखा कि ”मैं 26 दिसंबर को फ्लाइट नंबर यूके 182 और यूके 951 में ढाका से दिल्ली होते हुए मुंबई आ रहा था। चेक इन के समय मेरे पास तीन बैग थे, जिनमें से एक गुम हो गया। मुझे आश्वस्त किया गया था कि बैग मिल जाएगा और बिना देरी के मुझ तक पहुंच जाएगा। हालांकि अब तक मुझे इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी गई है।”
@airvistara
I was traveling to Mumbai from Dhaka via Delhi on 26th on flight UK182 & UK951 respectively. I had checked in three bags out of which 1 has been misplaced. I was assured the bag will be found and delivered within no time but till now I have not heard anything. 1/2 pic.twitter.com/Z1MMHiaSmR— Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) December 27, 2022
सिराज ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया और अपने सामान के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘उस बैग में मेरी सभी जरूरी चीजें थीं। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप उसे खोजने की प्रक्रिया शुरू करें और जितनी जल्दी हो सके उसे हैदराबाद भेज दें।’
It had all my important things. I request you to expedite the process and get the bag delivered to me in Hyderabad Asap. @airvistara
— Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) December 27, 2022
वहीं मोहम्मद सिराज के ट्वीट करने के बाद विस्तार एयरलाइंस भी एक्टिव हो गई उन्होंने सिराज को जल्द से जल्द बैग ढूंढने का आश्वासन दिया। विस्तारा ने ट्वीट किया कि ‘मिस्टर सिराज, यह सुनना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। कृपया आश्वस्त रहें हमारा स्टाफ आपका बैग तलाशने और उसे आप तक पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करेगा। आप अपना नंबर हमें भेज दें, जिससे आपसे संपर्क साधा जा सके।’
https://twitter.com/airvistara/status/1607785076149854208?s=20&t=N3s_zTmkxXp9JAyEQBFZUQ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: