Mohammad Hafeez Target Virat Kohli Michael Vaughan Reply: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट नित नए कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। वह वनडे में 49वां शतक ठोक महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर चुके हैं और अब एक शतक जड़ते ही वे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे, लेकिन ये सब पाकिस्तान के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। इसलिए फैंस और पूर्व क्रिकेटर भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी मिल रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज विराट कोहली पर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाया तो हफीज ने इसे ‘स्वार्थी’ करार देते हुए कोहली की आलोचना की थी। अब हफीज ने एक बार फिर कोहली पर निशाना साधा है, जिस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनकी जमकर क्लास ले ली।
‘स्वार्थी बनाम निःस्वार्थ दृष्टिकोण’
हफीज ने इंग्लैंड-नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में बेन स्टोक्स के शतक पर अपनी राय रखकर कोहली पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा- “जहाज के रक्षक बेनस्टोक्स दबाव में पारी को संभालना अच्छा है, जहां अंत में टीम को जीतने के लिए अधिकतम रन बनाने के लिए आक्रामक इरादे की आवश्यकता होती है। स्वार्थी बनाम निःस्वार्थ दृष्टिकोण को अलग करने का सरासर उदाहरण।”
हालांकि वॉन के ट्वीट पर माइकल वॉन ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने लिखा- “स्टोक्सी की शानदार पारी। जैसा कि विराट कोलकाता की कठिन पिच पर बेहतर आक्रमण के सामने कर रहे थे।”
क्या यही कारण है कि आप लगातार उस पर चिढ़ते रहते हैं
वॉन यहीं नहीं रुके, उन्होंने हफीज को भारत-पाकिस्तान मैच का एक वाकया याद दिलाते हुए लिखा- ”मुझे लगता है कि मोहम्मद हफीज आप बोल्ड हो गए। क्या यही कारण है कि आप लगातार उस पर चिढ़ते रहते हैं।” दरअसल, विराट कोहली ने 2012 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हफीज को 15 रनों पर बोल्ड कर दिया था। इसका वीडियो कई बार वायरल होता रहा है।
संबंधित खबरें
क्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
2 mins agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
14 mins ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoक्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में वापसी? सुनील गावस्कर ने उठाई मांग
2 hrs agoरिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में धांसू बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर दिखाया दम
3 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होंगे IND vs NZ टी20 सीरीज के मुकाबले
3 hrs ago'शमी के साथ भेदभाव क्यों?', मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
3 hrs agoप्रियांश आर्या ने ठोका धमाकेदार शतक, फर्स्ट क्लास में पहली बार किया ये कमाल
4 hrs agoवेस्टइंडीज क्रिकेट में तंगी का असर, कोच ने मांगी आर्थिक मदद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines