नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच शनिवार को लखनऊ में खेले गए मैच में आखिरी ओवर तक सांसें अटकी रहीं। GT ने महज 135 रनों के स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी LSG की टीम मजबूत स्थिति में थी और केएल राहुल अर्धशतक जमा चुके थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में ऐसी बाजी पलटी कि सब दंग रह गए। मोहम्मद शमी ने 19वें और मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की।

विज्ञापन

मोहित शर्मा ने लास्ट ओवर में सिर्फ 4 रन दिए

लास्ट ओवर में LSG के केएल राहुल समेत 4 विकेट गिरे और आखिरकार टाइटंस ने LSG के जबड़े से ये मैच खींच लिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी, लेकिन मोहित ने सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने कुल 3 ओवर फेंके और 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहित के शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस दौरान बॉलिंग कोच आशीष नेहरा से मिले गुरुमंत्र का खुलासा किया।

विज्ञापन
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘बाबर आजम को 4 साल में भी नहीं आई कप्तानी…’, कामरान अकमल ने उठाए बड़े सवाल

https://twitter.com/IPL/status/1649775048042106880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1649775048042106880%7Ctwgr%5E6161ca6c6e5f8ce577c83e2c415cf94c1729ce2d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Flsg-vs-gt-ashish-nehra-message-to-hardik-pandya-gujarat-titans-won-the-match-in-mohit-sharma-breath-taking-last-over%2F216811%2F

अपने बेसिक्स पर टिके रहें, ज्यादा न सोचें

मोहित ने कहा- हमेशा की तरह मैंने चीजों को सामान्य रखने की कोशिश की। मैं कंसिस्टेंट रहा हूं। आपको हर बार उसी तरह फोकस और तैयारी करने की जरूरत होती है, जिससे मदद मिलती है। आपको अभ्यास करते रहने की जरूरत है, बस अपने बेसिक्स पर टिके रहें और कोशिश करें कि ज्यादा न सोचें।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1649770712939495427

और पढ़िए – PAK vs NZ: दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़के शाहिद अफरीदी, शादाब खान को दी ये सलाह

आशीष नेहरा ने योजनाओं पर ईमानदारी से टिके रहने की सलाह दी

मोहित ने आगे कहा- मुझे ये विश्वास हमेशा से था। आशीष नेहरा ने हमें अपनी योजनाओं पर ईमानदारी से टिके रहने की सलाह दी। मैंने प्लांस को लागू करने की कोशिश की। मैंने यह भी कोशिश की कि जो गेंदबाजी कर रहा हूं, उसे बल्लेबाज पढ़ नहीं पाएं। मेरी यही कोशिश कामयाब हुई। 34 साल के मोहित शर्मा ने इस सीजन शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले साल लिस्ट ए क्रिकेट खेला था और अब वे टाइटंस को मैच जिताने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 18 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ