फाइनल में हार के बाद कुलदीप यादव के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, गेट पर मुस्तैद दिखे पुलिसकर्मी

Kuldeep Yadav Kanpur House Police Security: रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में कुलदीप यादव के घर के बाहर गश्त कर रहे हैं।

Kuldeep Yadav Kanpur house Security Increased After Team India Loss World Cup 2023 Final

Kuldeep Yadav Kanpur house Security Increased After Team India Loss World Cup 2023 Final

Kuldeep Yadav Kanpur House Security: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद कुछ खिलाड़ियों के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में स्पिनर कुलदीप यादव के घर के बाहर गश्त कर रहे हैं। स्थानीय समाचार चैनल की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में दो पुलिसकर्मियों को कुलदीप के घर के बाहर तैनात देखा जा सकता है। गेट के बाहर दो पुलिसकर्मी मुस्तैदी से खड़े हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

हालांकि किसी भी क्रिकेटर के घर के बाहर किसी अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संभवतया फैंस की नाराजगी को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने एहतियातन कदम उठाया है। बता दें कि पीएम मोदी ने हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में भी गए। जहां उन्होंने कई खिलाड़ियों को गले लगाकर प्रोत्साहित किया। मोहम्मद सिराज समेत कई खिलाड़ी इस दौरान भावुक नजर आए।

विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया को ‘चैंपियन’ कहते हुए उसका हौसला बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने भी लगातार 10 मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा था कि वह पहले से ही चैंपियन है।

विज्ञापन

फाइनल में विकेट नहीं ले सके कुलदीप

कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात की जाए तो फाइनल में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 रन देकर बिना विकेट रहे। हालांकि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुलदी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5.1 ओवर में महज 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। कानपुर में जन्मे क्रिकेटर ने 11 मैचों में 28.27 की औसत से 15 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ