जय शाह तीसरी बार बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष, ICC चैयरमैन का चुनाव लड़ने की थी चर्चा

Jay Shah chairman of Asian Cricket Council: जय शाह तीसरी बार बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष। एसीसी की वार्षिक बैठक में लिया गया फैसला।

Jay Shah reappointed chairman of Asian Cricket Council third time

जय शाह तीसरी बार बने एसीसी अध्यक्ष Image Credit: Social Media

Jay Shah chairman of Asian Cricket Council: भारतीय क्रिकेट काउंसिल (बीसीसीआई) सचिव जय शाह तीसरी बार एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बन गए हैं। 31 जनवरी को बाली में एशियाई क्रिकेट परिषद की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। जिसके बाद अब एक बार फिर से जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। साल 2021 में पहली बार जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन

2021 में बने थे पहली बार अध्यक्ष

साल 2021 में जय शाह बांग्लादेश के नजमुल हसन की जगह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने थे। उस वक्त एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद को संभालने वाले जय शाह सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। उस वक्त जय शाह का उम्र 32 साल थी।

विज्ञापन

इससे पहले जानकारी सामने आ रही थी कि जय साह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चैयरमैन पद का चुनाव लड़ सकते हैं। आईसीसी चैयरमैन पद के लिए चुनाव साल 2024 नवंबर में होना है। जिसको लेकर ही चर्चाएं हो रही थी कि आईसीसी चैयरमैन पद के लिए जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन

कोरोना वायरस के समय जब विश्व क्रिकेट कठिन दौर से गुज रहा था एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष पद की कमान जय शाह ने थामी थी। मौजूदा समय में जय शाह बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं। जय शाह ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ भी काम किया है। फिलहाल वो मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ