IND vs ENG: Test सीरीज के बीच टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल

Jack Leach Injury India vs England 1st Test: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले में स्टार गेंदबाज जैक लीच को चोट लगी है।

Jack Leach injury india vs england 1st test

india vs england 1st test: स्टार खिलाड़ी को चोट लगने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन

Jack Leach Injury India vs England 1st Test: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 175 रनों की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड इस टेस्ट में मुश्किल में दिखाई दे रही है। इस बीच उसे बड़ा झटका लग गया है। बाएं हाथ के स्टार स्पिनर जैक लीच चोटिल हो गए हैं। लीच ने अब तक 25 ओवर फेंके हैं, जिसमें उन्होंने एक विकेट निकाला है।

कोच जीतन पटेल ने दिया अपडेट 

इंग्लैंड के स्पिन-गेंदबाजी कोच जीतन पटेल ने लीच की चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि लीच की चोट बढ़ गई है। लीच को पहले दिन एक चौका बचाने की कोशिश में घुटने में चोट लग गई थी। जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन सुबह उनकी चोट और बढ़ गई है। लीच ने 87 में से महज 16 ओवर फेंके। एक स्पेल में भी उन्होंने सिर्फ चार ओवर फेंके। वह बाद में मैदान से बाहर चले गए।

विज्ञापन

गेंदबाजी करने के लिए अड़े रहे जैक लीच

जीतन के अनुसार, लीच आउटफील्ड में भी थोड़ा सुस्त नजर आए। हालांकि आज उन्होंने एक बार फिर डाइव लगाकर फील्डिंग करने की कोशिश की, जिसके चलते उनकी चोट बढ़ गई। इसके बावजूद लीच गेंदबाजी करने के लिए अड़े रहे। हमें विश्वास है कि वह चौथी पारी में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो भारतीय बल्लेबाज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले केएल राहुल ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रनों का योगदान दिया था। जबकि जबकि श्रेयस अय्यर 35, शुभमन गिल 23 और केएस भरत 41 रन बनाकर आउट हुए। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन भारतीय टीम क्या कमाल करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ