इंग्लैंड को मिली अगले दो WTC फाइनल की मेजबानी! फैंस ने ICC पर उठाए सवाल

WTC 2025 And 2027 Finals England: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 और 2027 के फाइनल भी इंग्लैंड में हो सकते हैं। इस जानकारी से फैंस नाराज हो गए हैं।

WTC 2025 And 2027 Finals Can Be Hosted By England Fans Angry Against ICC

WTC 2025 And 2027 Finals Can Be Hosted By England Fans Angry Against ICC (Image- ICC)

WTC 2025 And 2027 Finals England: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण जारी है। पहले दोनों WTC फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को ही मिली थी। अब अगले दो WTC फाइनल की मेजबानी भी इंग्लैंड को मिलने की खबरें आ रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया कि इंग्लैंड को ही WTC 2025 और 2027 के फाइनल की मेजबानी आईसीसी द्वारा दी गई है। अब ये बात फैंस को रास नहीं आ रही है और इसके बाद उन्होंने आईसीसी पर सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड को ही क्यों मिल रही मेजबानी?

आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 दोनों के फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए हैं। दोनों बार भारतीय टीम रनर अप रही है। जबकि पहले संस्करण में न्यूजीलैंड चैंपियन बनी थी। दूसरे संस्करण में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब 2025 में तीसरे और 2027 में चौथे संस्करण का फाइनल होना है। देखना होगा कि इसके लिए वेन्यू क्या होते हैं लेकिन देश इंग्लैंड ही होगा ऐसी रिपोर्ट हैं।

विज्ञापन

इस पर फैंस सवाल उठा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि मौसम की भी इंग्लैंड में दिक्कतें हैं तो क्यों बार-बार उसे ही मेजबानी मिल रही है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि टेबल टॉपर तय होने के बाद ही वेन्यू तय होना चाहिए। इस तरह से टेबल में टॉप पर रहने वाले फाइनलिस्ट के साथ अनफेयर होता है। कई लोगों ने लिखा कि एशियाई महाद्वीप में इसका आयोजन क्यों नहीं करवाया जाता। ऐसी ही कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

अगर इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा तो?

एक यूजर ने इसी कड़ी में बहुत अच्छा सवाल खड़ा कर दिया। दरअसल इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को इंग्लैंड में करवाने के पीछे का कारण दिया गया कि इसे न्यूट्रल वेन्यू पर करवाना चाहिए। अब सवाल यह है कि अगर आगामी दोनों फाइनल में से कभी इंग्लैंड फाइनल में गई तो भी क्या इसे वहीं करवाया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर अभी पूरे नोटिफिकेशन और आईसीसी के ऐलान का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ