'ऐसा जश्न भारत की जीत पर तो...', इरफान पठान के डांस पर विवाद; पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का अनोखा बयान

World Cup 2023, Irfan Pathan Dance: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत के बाद इरफान पठान ने डांस किया था। इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को मिर्ची लगी है।

Irfan Pathan Dance Controversy After Afghanistan Beats Pakistan Kamran Akmal Seems Unhappy

Irfan Pathan Dance Controversy After Afghanistan Beats Pakistan Kamran Akmal Seems Unhappy

World Cup 2023, Irfan Pathan Dance: अफगानिस्तान की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में दो बड़े उलटफेर कर चुकी है। पहले इस टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया था। उसके बाद अफगान टीम ने पाकिस्तान को भी मात दे दी। पाकिस्तान की हार का काफी जश्न मना और मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और कमेंटेटर इरफान पठान मैदान पर राशिद खान के साथ डांस करते दिखे। पठान का वीडियो खूब वायरल भी हुआ, लेकिन अब उनके डांस करने पर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल को इरफान पठान के डांस से मिर्ची लग गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर के अफगानिस्तान की जीत पर जश्न मनाने पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं अकमल ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की पाकिस्तान पर मिली जीत का भी जिक्र कर दिया। वह बोले कि इतना जश्न तो भारत की जीत पर नहीं मनाया था। जानते हैं अकमल का पूरा बयान।

विज्ञापन

क्या बोले कामरान अकमल?

कामरान अकमल ने इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के एक चैनल से बातचीत करते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि,’मैं इरफान पठान का ऐसा डांस देखकर हैरान हो गया था। मुझे याद है जब ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न) में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था तब उन्होंने ऐसा जश्न नहीं मनाया था। शायद अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर जीत उन्हें ज्यादा बड़ी लगी। यह देखकर सिर्फ मुझे नहीं पूरे देश को दुख हुआ। ब्रॉडकास्टर्स को भी इस बारे में जरूर सोचना चाहिए। किसी कमेंटेटर को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’

विज्ञापन

पाकिस्तान का बुरा हाल

वर्ल्ड कप 2023 के पांच मैचों में लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान का बुरा हाल हो गया है। टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल हो गई है। पहले दो मैचों में जीतने के बाद भारत से हारते ही पाकिस्तान की टीम पटरी से उतर गई। अब यह हाल है कि अगर बचे हुए चारों मैच भी पाकिस्तान जीतती है तो भी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की गारंटी नहीं है। उसे चार लगातार जीत के बाद भी दूसरी टीमों पर नेट रनरेट के लिए निर्भर रहना होगा। इस बुरे प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम भी लगातार सवालों के घेरे में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ