IPL 2024: Hardik को वापस लाकर पछताएगी मुंबई इंडियंस! पढ़ें 3 बड़े कारण

IPL 2024: मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को वापस बुलाने के लिए खूब जोर लगा रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह MI के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

IPL 2024 Hardik Pandya return loss making deal for Mumbai Know Reason

Image Credit- Social Media

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस गुजरात के कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए विचार बना रहे हैं। इसकी अपार संभावना है कि मुंबई हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई हार्दिक की वापसी के लिए इतने आतुर क्यों हो रही है। क्या हार्दिक को वापस बुलाना मुंबई के लिए सही फैसला होगा। चलिए आपको 3 कारण बताते हैं, जो इस बात का साक्ष्य है कि हार्दिक को वापस बुलाना मुंबई के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

मुंबई के लिए क्यों होगा घाटे का सौदा?

हार्दिक पांड्या 30 साल के हो गए हैं। अब वह युवा खिलाड़ी नहीं रहे हैं। हालांकि इसमें कोई आशंका नहीं है कि पांड्या के पास क्रिकेट का काफी अनुभव है, लेकिन बावजूद इसके हमेशा से देखने को मिलता है कि मुंबई इंडियंस युवा खिलाड़ी पर ज्यादा पैसे लगाते हैं। लेकिन हार्दिक को अधिक दाम पर वापस बुलाना मुंबई के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। दूसरा बड़ा कारण है हार्दिक पांड्या की फिटनेस। पांड्या की फिटनेस आजकल अच्छी नहीं रहती है, पांड्या ने काफी दिनों के चोट से वापसी की थी, लेकिन विश्व कप के दौरान एक बार फिर से चोटिल हो गए। ऐसे में कहीं ऐसा न हो जाए कि मुंबई हार्दिक को खरीदे और वह चोटिल होकर ड्रेसिंग रूम में बैठे रहे।

ईशान का कट सकता है पत्ता

मुंबई के लिए ये घाटे का सौदा हो सकता है इसका तीसरा कारण है कि हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 15 करोड़ का भुगतान करना होगा। पांड्या की जिस कीमत पर वापसी कराई जा रही है, इस कीमत पर कम से कम 2 से 3 अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कराया जा सकता है। अगर मुंबई को 15 करोड़ में पांड्या को शामिल करना है, इसके लिए उसे किसी बड़े बजट के खिलाड़ी को टीम से बाहर करना होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को टीम से बाहर किया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ