IPL 2023: विराट ने आईपीएल में पूरे किए 7 हजार रन, इमरान ताहिर ने तारीफ में कह दी बड़ी बात
Edited By Bhoopendra Rai

Imran Tahir praised Virat Kohli
Edited By Bhoopendra Rai

Imran Tahir praised Virat Kohli
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में 7 हजार रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। पिछले 15 सालों में विराट इस लीग में हमेशा रन बनाते हैं। लगातार रन बनाने को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने उनकी जमकर तारीफ की है। इमरान ताहिर ने कोहली के रनों के पीछे उनकी कड़ी मेहनत को बड़ी वजह बताया है।
इमरान ताहिर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि ‘विराट कोहली में हमेशा से रन बनाने की ललक रही है। आप एक सीजन, दो या तीन सीजन में अधिकतम रन बना सकते हैं, लेकिन अगर आप लगातार 15 सीजन तक ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो इसका श्रेय आपकी कड़ी मेहनत और लगन को दिया जा सकता है। विराट ने पिछले 15 सालों में जो किया है वह वाकई सराहनीय है।’
विराट कोहली का बल्ला मौजूदा सीजन में खूब चल रहा है। उन्होंने इस सीजन 10 मैचों में कुल 419 रन बना दिए हैं। वह इस सीजन 10 पारियों में 6 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। उनका हाई स्कोर 82 रन है।
विराट कोहली ने आईपीएल 2016 में जबरदस्त फॉर्म दिखाई थी। उस सीजन कोहली ने 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन जड़ दिए थे, जो कि अभी भी एक सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है।
और पढ़िए – IPL 2023: विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए शिखर धवन, पाई बड़ी उपलब्धि
अगर विराट कोहली के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 233 मैचों में 36.68 की औसत से 7043 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 50 अर्धशतक भी निकले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: