IPL 2023: ये खिलाड़ी तोड़ सकता है कोहली के 973 रनों का रिकॉर्ड, रवि शास्त्री ने बताया नाम

IPL 2023 Virat Kohli Shubman Gill Ravi Shastri

IPL 2023 Virat Kohli Shubman Gill Ravi Shastri

नई दिल्ली: विराट कोहली के नाम आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के लिए दूर की कौड़ी साबित होता है। कोहली एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। आईपीएल 2016 के दौरान कोहली जबरदस्त फॉर्म में थे। उन्होंने ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर रहते हुए 973 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे। अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर आरसीबी को खिताब तक ले जाने में विफल रहे। हालांकि उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023, CSK Vs RR: रहाणे को मौका देंगे धोनी? राजस्थान और चेन्नई की ये हो सकती है Playing XI

शुभमन गिल ये काम कर सकते हैं

इस बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि शुभमन गिल के अलावा कोई और ये काम नहीं कर सकता। गिल गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान बोलते हुए शास्त्री ने कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में गिल का चयन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा- उसे एक सलामी बल्लेबाज बनना होगा, क्योंकि तभी उसे रन बनाने के कई मौके मिलेंगे। मुझे लगता है कि शुभमन गिल ये काम कर सकता है क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में है और इसलिए भी कि वह शीर्ष क्रम में खेलता है इसलिए उसे एक मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा- पिचें अच्छी हैं इसलिए अगर वह दो या तीन पारियों में लगातार 80-100 रन बना सकता है, तो उस समय उसके पास पहले से ही 300-400 रन होंगे।

और पढ़िए – IPL 2023: मैच विनिंग इनिंग खेल मैदान से रोहित ने किया वाइफ को वीडियो कॉल, मनाया जीत का जश्न

ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों के पास ज्यादा मौके 

शास्त्री ने कहा- रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल है क्योंकि 900 से अधिक रन बहुत बड़ा स्कोर है, लेकिन एक बात यह है कि ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों को दो अतिरिक्त मैच और दो अतिरिक्त पारियां मिलेंगी, इसलिए वे इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। मौजूदा सीजन में गिल ने अब तक 3 मैचों में 116 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल 11वें नंबर पर हैं। अगर शास्त्री की भविष्यवाणी सच होती है, तो युवा बल्लेबाज को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की आवश्यकता होगी। गिल ने रविवार को आईपीएल में 2000 रन पूरे किए। 77 आईपीएल मैचों में उन्होंने 126.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 32.52 की औसत से 2016 रन दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ