नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमें पिछले साल फाइनल में भिड़ी थीं, ऐसे में ये मौका काफी खास रहा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे बल्लेबाज रियान पराग की वापसी कराई।

विज्ञापन

पराग को इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया। हालांकि वे एक बार फिर फेल रहे और महज 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले पराग को खराब प्रदर्शन के चलते ड्रॉप कर दिया गया था। रॉयल्स के लिए बल्लेबाज ने आखिरी मैच 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था।

विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में एक बार भी अभ्यास नहीं छोड़ा

पराग ने खेल की शुरुआत से पहले क्रिकबज के हवाले से कहा- मेरे लिए मूल बातें वापस पाने का समय है। मैंने जुबिन भरूचा सर के साथ कुछ समय बिताया है। पिछले पांच दिनों में एक बार भी अभ्यास नहीं छोड़ा है। मैं लंबे सेशन कर अपने बेसिक्स को मजबूत कर रहा हूं।

विज्ञापन

मैं अपनी टीम के लिए गेम जीतना चाहता हूं

पराग ने आगे कहा- मैं अपने हिटिंग एरिया का विस्तार करने की कोशिश कर रहा हूं। आम तौर पर मैं सीधे हिट करने के लिए देखता हूं, लेकिन अब ध्यान मैदान के चारों ओर हिट करने पर है। मैं अपनी टीम के लिए गेम जीतना चाहता हूं। जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं आरआर के लिए एक गेम जीतने की कोशिश करूंगा, क्योंकि हमारे पास 5 गेम बाकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ