PSG से सस्पेंड होने के बाद मेसी ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

Lionel Messi
Edited By Pushpendra Sharma

Lionel Messi
नई दिल्ली: लियोनल मेसी ने सऊदी अरब की यात्रा करने के बाद पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से संस्पेंशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पीएसजी स्टार को उनके क्लब ने इस यात्रा के कारण निलंबित कर दिया था। मेसी ने अब माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने सोचा था कि खेल के बाद एक दिन की छुट्टी होगी।
मेसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- मैंने सोचा था कि हम हमेशा की तरह खेल के बाद एक दिन की छुट्टी लेने वाले थे। मैंने इस यात्रा का आयोजन किया था और मैं इसे रद्द नहीं कर सकता था। मैंने इसे पहले भी रद्द कर दिया था। मेसी ने आगे कहा- मैं अपने साथियों से माफी मांगता हूं और इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि क्लब मेरे साथ क्या करना चाहता है।
Leo Messi statement 🚨🇦🇷 #Messi
“I thought we were going to have a day off after the game as always. I had this trip organized and I couldn't cancel it. I had already canceled it before…”.
“I apologize to my teammates and I'm waiting for what the club wants to do with me”. pic.twitter.com/GBuarEgwSl
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) May 5, 2023
दरअसल, स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर बिना इजाजत सऊदी अरब की ट्रिप करने का आरोप है। जब तक निलंबन प्रभावी रहेगा, मेसी को ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा न ही वह खेल पाएंगे और न ही सैलरी दी जाएगी। मेसी का इस सीजन पीएसजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस सस्पेंशन ने उन कयासों को हवा दिया है कि वह पीएसजी छोड़ सकते हैं। मेसी के साथ उनकी पत्नी एंटोनेला और बच्चे भी सऊदी अरब की ट्रिप पर गए थे।
यह पूरा विवाद PSG के पिछले मुकाबले से शुरू हुआ। क्लब ने अपना पिछला मैच 30 अप्रैल को लोरिएंट के खिलाफ खेला, इस मैच में पीएसजी को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। टीम के नियम के मुताबिक, अगर पीएसजी वह मैच जीतता तो खिलाड़ियों को दो दिन की छुट्टी मिलती, लेकिन टीम मैच हार गई। ऐसे में छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया। नियम के मुताबिक, इस स्थिति में मेसी को टीम के साथ ट्रेनिंग करनी चाहिए थी, लेकिन वह नियमों को दरकिनार कर सऊदी अरब चले गए। मेसी को सऊदी के फुटबॉल क्लब अल हिलाल से मिले ऑफर को भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें 3600 करोड़ रुपये की सैलरी ऑफर की गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: