IPL 2023 Mini Auction: ये 2 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलना चाहते हैं IPL, एक तो दिग्गज प्लेयर है

Cheteshwar Pujara and Hanuma Vihari does not want to play IPL 2023

Cheteshwar Pujara and Hanuma Vihari does not want to play IPL 2023

IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल दुनिया में सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है। इस लीग में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है, लेकिन दो ऐसे भी भारतीय खिलाड़ी हैं, जो इस बार यानी आईपीएल 2023 में नहीं खेलना चाहते। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम चेतेश्वर पुजारा और हनुमा बिहारी है।

विज्ञापन

इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा ने पिछले कई सालों से आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेला है। आईपीएल 2022 में भी इन दोनों को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लिहाजा अब इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में ना खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन

पुजारा ने आईपीएल में 390 रन बनाए हैं

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा साल 2014 में आखिरी बार आईपीएल मैच खेले थे। अगर पुजारा के आईपीएल क्रिकेट करियर की बात कें तो पुजारा ने 30 मैचों में 20.52 की औसत से 390 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 99.74 ही रहा। पुजारा को एक बेहतरीन टेस्ट प्लेयर माना जाता है।

विज्ञापन

हनुमा विहारी भी एक शानदार टेस्ट प्लेयर हैं

पुजारा के अलावा हनुमा विहारी भी एक शानदार टेस्ट प्लेयर हैं। उन्होंने 2019 में आखिरी बार आईपीएल मैच खेला था। विहारी आईपीएल के 24 मैचों में महज 88.47 की स्ट्राइक रेट से 284 रन ही बना सके हैं। कई सीजन में मौका नहीं मिलने के बाद इन खिलाड़ियों ने अब आईपीएल से किनारा कर लिया है।

विज्ञापन

23 दिसंबर 2022 को कोच्ची में होना है मिनी ऑक्शन

दरअसल, आईपीएल 2023 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर 2022 को कोच्ची में होना है। 991 खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने नाम रजिस्टर कराए हैं। इनमें 714 भारतीय, जबकि 277 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। 19 भारतीय कैप्ड प्लेयर्स ऑक्शन में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ