IPL 2023, KKR vs SRH: ईडन गार्डन में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

IPL 2023 CSK vs KKR Eden Gardens Pitch Report

IPL 2023, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में किया जाएगा। ये ऐतिहासिक मैदान है और इस पर कई मैच आयोजित किए जा चुके हैं। इस मैच से पहले यहां की पिच की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Eden Gardens Pitch Report: कैसी ही कोलकाता की पिच?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला आईपीएल 2023 का 19वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के बल्लेबाजों को भरपूर फायदा मिल सकता है और रनों की बौछार देखने को मिल सकती है लेकिन जब वही टीम बाद में गेंदबाजी करने आएगी तो उसको ओस का सामना जरूर करना पड़ेगा। हालांकि, इस पिच पर समय के साथ – साथ स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

विज्ञापन

Eden Gardens Weather: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

देश भर में इन दिनों कई जगहों पर गर्मी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। ऐसे में इस मैच से पहले मौसम की जानकारी होना बेहद जरूरी है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे मैच का आनंद उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स स्कवॉड: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह और जेसन रॉय।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद स्कवॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडेय, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील हुसैन और अनमोलप्रीत सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ