नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल…21 साल के इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े क्रिकेटर सपने में देखते हैं। जी हां, यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड बनाया। IPL 2023 के 56 वें मुकाबले में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे जायसवाल ने तूफानी शुरुआत की और महज 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डंस में उनका तूफान देख दिग्गज भी उनके फैन बन गए। जायसवाल की बल्लेबाजी ने विराट कोहली को भी मुरीद बना लिया।

विज्ञापन

कोहली ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी 

मैच का लुत्फ उठा रहे विराट कोहली ने अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा- वाह, यह ऐसी बेहतरीन बल्लेबाजी है, जो मैंने पिछले कुछ समय में देखी है, क्या टैलेंट है…

विज्ञापन

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: ‘वो युवा MS धोनी है’, ग्रीम स्वान ने इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ में कही बड़ी बात

आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत 

जायसवाल ने आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में नितीश राणा की गेंदों पर बल्ला खोला और पहली दो गेंदों में छक्के जड़कर अपने तेवर दिखा दिए। तीसरी और चौथी गेंद पर चौका, पांचवीं पर दो रन और छठी पर चौका ठोक जायसवाल ने बता दिया कि आज वे किस मूड में आए हैं। पहले ही ओवर में 26 रन ठोक जायसवाल ने केकेआर के कप्तान नितीश राणा के होश फाख्ता कर दिए। इसके बाद उन्होंने ढाई ओवर के अंदर अपनी फिफ्टी जमाकर इतिहास रच दिया। वहीं नितीश राणा के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पहला ओवर साबित हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ