IPL 2023: 'धोनी जो रोल देंगे वो निभाऊंगा', CSK के सलामी बल्लेबाज ने दिया ये बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज आज यानी 31 मार्च से होने जा रहा है। एक ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के साथ इस लीग का आगाज होगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले सीएसके टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने अपने रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि ‘एम एस धोनी (MS Dhoni) उन्हें जो भी रोल देंगे, वो जिस भी पोजिशन के लिए खेलने को कहेंगे वो वहीं पर खेलेंगे, वह एक ओपनर हैं लेकिन मैनेजमेंट उन्हें जहां कहेगा वहां पर वो बल्लेबाजी करेंगे।
आईपीएल के आगाज से पहले मीडिया से बातचीत में रहाणे ने कहा कि ‘मैं हमेशा से एक ओपनर रहा हूं। मैंने टी20 में हमेशा ओपनिंग ही की है, इसलिए मेरे रोल में कोई अंतर नहीं है, इसलिए मैनेजमेंट और कप्तान मुझसे जो कहेगा मैं वही करुंगा। मेरे लिए टीम सबसे ऊपर है। इसलिए मुझे जहां भी मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करुंगा।’
अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। पिछला आईपीएल सीजन में उनका खराब निकला था। उन्हों कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 19 की साधारण औसत से सिर्फ 133 रन बनाये थे।
पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में सीएसके ने इस सीनियर खिलाड़ी को 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
अजिंक्य रहाणे आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। उन्होंने कुल 158 मैच खेले और 30.86 की औसत से 4074 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.68 का रहा। खास बात ये है कि रहाणे दुनिया की सबसे महंगी लीग आईपीएल में 2 शतक और 28 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: