IND vs SA: सीरीज से पहले भारत के लिए बुरी खबर, मोहम्मद शमी हुए चोटिल!

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के इलाज के लिए मुंबई गए हैं।

India vs south Africa Test Series Mohammed Shami injured Went Mumbai treatment

मोहम्मद शमी।

Mohammad Shami Injured: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अहम मुकाबले से पहले चोट से परेशान हैं, इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ सकता है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अगले महीने टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना है। टी20 और वनडे में तो मोहम्मद शमी का चयन नहीं हो सका है, लेकिन टेस्ट सीरीज में शमी का चयन किया गया है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को बड़ा झटका दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर से खेला जाएगा पहला मैच

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से परेशान हैं। वह अपने टखने की चोट से परेशान हो रहे हैं, जिसका इलाज के लिए मुंबई गए हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी मुंबई में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक से सलाह भी ले रहे हैं। इसके बाद वह रिहैब और चोट के इलाज के लिए एनसीए जाएंगे। हालांकि टीम सेलेक्टर्स को उम्मीद है कि मोहम्मद शमी 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएंगे। भारतीय फैंस भी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि किसी भी तरह शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएं।

विज्ञापन

शमी का कहर देखने के लिए बेताब फैंस

बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। यह मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 2 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। मोहम्मद शमी इन दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम के हिस्सा होंगे। शमी ने विश्व कप 2023 में जिस कदर का प्रदर्शन दिखाया है, ऐसे में उम्मीद होगी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शमी की गेंदबाजी का कहर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ