IND vs AUS: दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े जानें

India Australia Match

India Australia Match

India vs Australia 2nd ODI: मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली दमदार जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। इन्हीं बुलंद इरादों के साथ केएल राहुल की टीम इंदौर में कंगारुओं के खिलाफ दूसरे वनडे में उतरेगी, लेकिन होल्कर स्टेडियम में भी मेहमान टीम की कड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड जबरदस्त है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। अगर कंगारू टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह सीरीज में बनी रहेगी नहीं तो उसके हाथ से श्रृंखला फिसल जाएगी। मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। 22 सितंबर को मोहाली में हुए पहले मैच में टीम इंडिया ने मेहमानों को 5 विकेट से धूल चटाई।

विज्ञापन

आइए दूसरे वनडे से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं…

हेड-टू हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया अव्वल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ओवरऑल वनडे मैचों की बात की जाए तो कंगारू टीम का पलड़ा भारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 147 मैच खेले गए। इनमें से कंगारुओं ने 82 और टीम इंडिया ने 55 मुकाबले जीते हैं। इस दौरान 10 मैचों का परिणाम नहीं निकला। वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी वनडे टाई नहीं रहा।

विज्ञापन

3 साल बाद भारत के पास सीरीज जीतने का मौका

इस बार भारत के पास अपने घर में कंगारुओं के खिलाफ 3 साल बाद सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। वैसे भी भारत अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 साल से वनडे सीरीज जीत नहीं पाया है। टीम इंडिया ने मेहमानों के खिलाफ अपनी सरजमीं पर आखिरी बार 2019-20 में एकदिवसीय सीरीज जीती थी। तब 3 मैचों की सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पटखनी दी। इसके बाद टीम इंडिया को अपने घर में ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 2020-21 और 2022-23 में वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी। साल 2020-21 में वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया, जबकि 2022-23 में कंगारू टीम इतने ही अंतर से सीरीज जीतने में सफल रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ