IND W vs WI W: दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी से तोड़ी वेस्ट इंडीज की कमर, इतिहास रचने से बस इतना दूर

IND W vs WI W Deepti Sharma

IND W vs WI W Deepti Sharma

नई दिल्ली: रविवार को टीम इंडिया की बेटियों ने इनॉग्रल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। इसके एक दिन बाद भारत की सीनियर खिलाड़ियों ने वेस्ट इंडीज को करारी शिकस्त दे डाली। साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी-20 ट्राय सीरीज के छठे मैच में सोमवार को टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। दीप्ति ने चौथे ओवर की दो गेंदों पर विंडीज की विकेटकीपर रशादा विलियम्स और शेमेन कैम्पबेल को बोल्ड कर अपना जलवा दिखा दिया।

विज्ञापन

4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए

दो गेंदों में दो विकेट चटका चुकीं दीप्ति ने बल्लेबाजों को बता दिया कि वे आज किस मूड में हैं। उनकी घातक गेंदबाजी का सामना करने में वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। दीप्ति ने इसके बाद शाबिका गजनबी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस स्टार ने इस मैच में 4 ओवर में महज 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि इसमें दो मेडिन ओवर शामिल थे। दीप्ति के साथ ही पूजा वस्त्राकर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं राजेश्वरी गायकवाड ने एक विकेट झटका। टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे विंडीज की टीम 20 ओवर में 94 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 13.5 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 5 चौके ठोक नाबाद 42 रन जड़े। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों में 4 चौके जमाकर 32 रन बनाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1620087830667055104?cxt=HHwWgMC-vYzT2vssAAAA

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1620088252979097601?cxt=HHwWgsDR-dbr2vssAAAA

विज्ञापन

100 के आंकड़े से 5 विकेट दूर

दीप्ति शर्मा के नाम इन तीन विकटों के साथ वुमंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 95 विकेट दर्ज हो गए हैं। दीप्ति ने 86 मैचों में 95 विकेट चटकाए हैं। वह अब 100 के आंकड़े से महज 5 विकेट दूर हैं। दीप्ति शर्मा 100 विकेट का आंकड़ा छूते ही टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन जाएंगी। अभी पूनम यादव भारतीय गेंदबाजों में टॉप पर हैं। पूनम ने 72 मैचों में 98 विकेट चटका थे। दीप्ति 4 विकेट चटकाते ही भारत की नंबर 1 बॉलर बन जाएंगी। महिला टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज की गेंदबाज अनीसा मोहम्मद के नाम दर्ज है। अनीसा ने 117 मैचों में 125 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ