IND W vs AUS W: करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया की हार, इस बल्लेबाज ने मचा दिया गदर
Edited By Pushpendra Sharma

IND W vs AUS W
Edited By Pushpendra Sharma

IND W vs AUS W
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया वुमंस टीम के बीच शनिवार को खेले गए चौथे टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया करो या मरो के मुकाबले में हार के बाद सीरीज भी गंवा बैठी। पांच मैचों की टी 20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी और 7 रन से मुकाबला हार गई।
ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए चौथे टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए। टीम की ओर से एलिस पेरी ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि दुनिया दंग रह गई। पेरी ने 42 गेंदों में 7 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 72 रन जड़े। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए धुआंधार रन बनाकर टीम इंडिया की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके साथ मिडल ऑर्डर में ग्रेस हैरिस ने 12 गेंदों में नाबाद 27 रन ठोके। एश्ले गार्डनर ने 27 गेंदों में 42 और कप्तान एलिसा हेली ने 21 गेंदों में 30 रन जड़े। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 188 रन कूट डाले।
और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात
https://twitter.com/ICC/status/1604152683564531712
हालांकि ये मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। अंतिम तीन ओवरों में टीम इंडिया को 41 रन बनाने थे। 18वें ओवर में एक विकेट गिरा और सिर्फ 3 रन बने। इसके बाद टीम इंडिया की हार लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन 19वें ओवर में रिचा घोष ने गदर मचा दिया।
https://twitter.com/ICC/status/1604151268523524097
रिचा ने हीथर ग्राहम की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर छक्का और तीसरी पर चौका ठोक सनसनी मचा दी। हालांकि टीम इंडिया अगली तीन गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को लास्ट ओवर में 19 रन बनाने थे। दीप्ति शर्मा ने इस ओवर में दो चौके ठोके। रिचा और दीप्ति ने दौड़कर 4 रन लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सकीं। रिचा घोष ने 19 गेंदों में चार चौके-दो छक्के ठोक नाबाद 40 रन जड़े। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 46 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: