नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में रोमांच का वो नजारा देखा गया, जो महिला क्रिकेट में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। दूसरे टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन ठोके। जवाब में भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 187 रन कूट डाले।

विज्ञापन

सुपर ओवर में भारत ने बनाए 20 रन 

दोनों टीमों के बीच बराबरी पर रहे मुकाबले में सुपर ओवर डाला गया, जिसमें टीम इंडिया की ओर से स्मृति मंधाना ने 3 बॉल में 13 रन कूट डाले। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा। वहीं रिचा घोष ने दो गेंदों में 6 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। जबकि हरमनप्रीत कौर ने एक रन बनाया। भारत ने सुपर ओवर में 20 रन बनाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1601986591697903616

विज्ञापन

टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रचा इतिहास

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने महिला क्रिकेट में न केवल अपना पहला सुपर ओवर खेला, बल्कि सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बनाया। महिला क्रिकेट के सुपर ओवर में भारत ने 20 रन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। भारत ने सुपर ओवर में विश्व की सबसे ताकतवर टीम को भी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में अपना पहला टी 20 मैच हारा है।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में ठोके 79 रन 

पूरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 82 रन ठोके। वहीं ताहिला मैक्ग्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और 51 गेंदों में 70 रन जड़ दिए। एलिसा हीली ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 79 रन कूट डाले। शेफाली वर्मा ने 34, हरमनप्रीत कौर ने 21 और रिचा घोष ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। देविका वैद्य ने 5 गेंदों में 11 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद सुपर ओवर डाला गया, जिसमें रेनुका सिंह ने एक विकेट चटाककर 16 रन दिए। इस तरह भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज कर 5 मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ