IND vs PAK: युजवेंद्र चहल ने Team India को जीत की दी बधाई, हार्दिक पांड्या के ले लिए मजे

Yuzvendra Chahal congratulated Team India India vs Pakistan: युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम को शानदार जीत की बधाई दी।

Yuzvendra Chahal India vs Australia Team India

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal congratulated Team India India vs Pakistan: टीम इंडिया ने शनिवार को वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम को बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप टीम से बाहर चल रहे स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भारतीय टीम को 7 विकेट से शानदार जीत पर बधाई दी, तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या के मजे भी ले लिए।

विज्ञापन

चहल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- ”लड़कों का पूरा वर्चस्व! बुमराह, कुलदीप, हार्दिक, जडेजा और सिराज की शीर्ष गेंदबाजी। रोहिता शर्मा भैया को सैल्यूट।” चहल ने इसके साथ ही तीन फोटो शेयर किए।

विज्ञापन

पहले में उन्होंने जडेजा को विकेट की बधाई देते हुए फोटो शेयर किया तो दूसरी में टीम इंडिया के गेंदबाजों का कोलाज लगाया। जबकि तीसरा पेज सबसे दिलचस्प रहा। चहल ने हार्दिक पांड्या का एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह युजवेंद्र चहल की तरह मैदान में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस पोस्ट का तीसरा पेज सबसे मजेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि टीम में युजवेंद्र चहल को नहीं लिया गया है। वह हाल ही काउंटी क्रिकेट खेलकर लौटे हैं, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चहल ने दो मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। हालांकि उन्हें जब टीम इंडिया में नहीं चुना गया तो कई सवाल उठे। कहा गया कि वे भारतीय पिचों पर असरदार साबित हो सकते थे। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने इससे पहले एशिया कप में जगह न मिल पाने से भी टीम सिलेक्शन पर सवाल उठाए थे। हालांकि वर्ल्ड कप में जब चहल की जगह लेने वाले अक्षर पटेल चोटिल हुए तो उम्मीद जगने लगी, लेकिन फिर रविचंद्रन अश्विन को चुन लिया गया। चहल ने इस फैसले को स्वीकार कर कहा था कि अब मुझे इसकी आदत हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ