IND vs PAK: भारत की जीत से गदगद हुए इजरायल के राजदूत, पाकिस्तान की हार पर कही बड़ी बात

Israel ambassador Naor Gilon on India vs Pakistan Match: राजदूत ने कहा- खुशी है कि पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया।

IND vs PAK: Israel ambassador naor gilon happy with India victory, Troll Pakistan Mohammad Rizwan af

IND vs PAK: Israel ambassador naor gilon happy with India victory, Troll Pakistan Mohammad Rizwan af

Israel ambassador Naor Gilon on India vs Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत पर दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं, लेकिन इजरायल के राजदूत ने अनोखे अंदाज में बधाई दी।

विज्ञापन

इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग के बीच भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा- हमें खुशी है कि वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया। हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इजरायल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं।

विज्ञापन

गिलोन का ये ट्वीट पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर तंज माना जा रहा है। दरअसल, रिजवान ने हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ जीत गाजा के लोगों को समर्पित की थी। इस मैच में रिजवान ने शतक जमाया था। बता दें कि भारत ने इस युद्ध में इजरायल का खुलकर समर्थन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सर्वांगीण उत्कृष्टता के दम पर आज अहमदाबाद में एक शानदार जीत। टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया अपनी जीत की लय को किस तरह बरकरार रखती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ