IND vs PAK: इंडिया-पाकिस्तान मैच के बीच 'चाचा' क्यों करने लगा ट्रेंड, जानिए वजह
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs PAK iftikhar ahmed chacha
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs PAK iftikhar ahmed chacha
नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में क्रिकेट के कई दिलचस्प नजारे देखे गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बड़े झटके दिए। अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को चलता किया। हालांकि इसके बाद इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की अच्छी बल्लेबाजी ने टीम का स्कोर संभाल लिया। इस बीच ट्विटर पर अचानक चाचा ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।
दरअसल, इफ्तिखार अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 34 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के ठोक 51 रन ठोक डाले। अक्षर पटेल के एक ओवर में इस बल्लेबाज ने तीन छक्के कूटे। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस उन्हें चाचा कहकर ट्रेंड चलाने लगे।
पाकिस्तान में इफ्तिखार अहमद को उनकी उम्र की वजह से चाचा कहकर बुलाया जाता है। कहा जाता है कि 32 साल की उम्र के इफ्तिखार अहमद ने कथित तौर पर अपनी उम्र का फर्जीवाड़ा किया है। वह इस उम्र से काफी ज्यादा हैं। एक ‘पुराने’ खिलाड़ी होने की वजह से फैंस उनसे मजाक करते रहे हैं। यूजर्स ट्विटर पर इफ्तिखार को “चाचा जी” और “बाबा” कहकर बुलाते हैं।
Well done chacha ♥️#chacha pic.twitter.com/wGmUs1JGHw
— Malik Salman (@maliksalmanii) October 23, 2022
🥵💥💥Hitting sixes in big Australian grounds is not a problem for me. yes he was right.#PakVsInd #chacha pic.twitter.com/6lsfggcrK2
— WaQar Azam (@iamwazam) October 23, 2022
मैच की बात करें तो शुरुआती झटकों के बाद पाकिस्तान की टीम 159 रनों का स्कोर करने में कामयाब रही। शान मसूद ने नाबाद 52 रन ठोके, वहीं शाहीन अफरीदी ने 8 गेंदों में 16 रन ठाके डाले। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट उड़ाए। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: