IND vs PAK: 'पाकिस्तान के पास वो टैलेंट नहीं...,' मैच के बीच शोएब अख्तर ने गुस्से में शेयर किया अपना Video

IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 191 रनों पर सिमट गई। इसके बाद शोएब अख्तर ने गुस्सा जाहिर किया है।

IND vs PAK Shoaib Akhtar Slams Pakistan Team Shares Video in Anger After Poor Performance Against India

IND vs PAK Shoaib Akhtar Slams Pakistan Team Shares Video in Anger After Poor Performance Against India

IND vs PAK: पाकिस्तान की पूरी टीम भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। बाबर और रिजवान की अच्छी साझेदारी के बाद पूरी टीम ने आखिरी आठ विकेट 36 रन में गंवा दिए। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने अपनी टीम के ऊपर गुस्सा जाहिर किया और अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो शेयर कर दिया।

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह लताड़ दिया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, इतनी अच्छी बैटिंग विकेट पर भी पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन कर रहे जो देखना काफी दुर्भाग्यशाली है। उन्होंने पाकिस्तान की टीम में बल्लेबाजी के टैलेंट पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास टैलेंट ही नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जमकर बरसे अख्तर

अख्तर ने अपने इस वीडियो में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह लताड़ा। यह वीडियो उन्होंने उस वक्त बनाया था जब पाकिस्तान की टीम के 6 खिलाड़ी आउट हो चुके थे। उन्होंने इसमें पहले ही कहा था कि पाकिस्तान की टीम 200 रन भी नहीं बनाती दिख रही। वैसा ही हुआ, पाकिस्तान की पूरी टीम 191 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके।

विज्ञापन

ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान की टीम ने 73 रन पर शुरुआती दो विकेट खोए थे। इसके बाद बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। स्कोर 155 रन पर दो विकेट था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जो जलवा दिखाया 36 रन में ही पूरी पाकिस्तानी टीम सिमट गई और आखिरी आठ विकेट गंवा दिए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ