IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम 191 पर ढेर, 36 रन पर गंवा दिए आखिरी 8 विकेट

IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई।

IND vs PAK World Cup 2023 Pakistan Team All Out Below 200

IND vs PAK World Cup 2023 Pakistan Team All Out Below 200

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद पाकिस्तान के शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरे। फिर रिजवान और बाबर ने 82 रनों की पार्टनरशिप की तीसरे विकेट के लिए की। लेकिन उसके बाद पूरी पाकिस्तानी टीम 191 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

भारत को टूर्नामेंट में लगातार अपना तीसरा मैच भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा सभी ने 2-2 विकेट झटके। पाकिस्तान की पूरी टीम 42.5 ओवर ही खेल पाई। बाबर आजम 50 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

36 रन पर पाकिस्तान ने गंवाए 8 विकेट

इस पारी में एक वक्त पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। 155 के स्कोर तक पाकिस्तान के सिर्फ दो विकेट गिरे थे। लेकिन इसके बाद जैसे ही मोहम्मद सिराज ने बाबर आजम को 50 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। फिर एक के बाद एक पाकिस्तान के बल्लेबाज वापस पवेलियन लौटते गए। देखते ही देखते पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

विज्ञापन

अंतिम 8 विकेट पाकिस्तान ने 36 रन में ही गंवा दिए। 155 पर दो विकेट थे और 191 पर पूरी पाकिस्तानी टीम सिमट गई। पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने विकेट झटका। इसके बाद फिर यह सवाल उठता है कि क्या मोहम्मद शमी को होना चाहिए था। इसको लेकर मैच की शुरुआत से ही बड़ा डिबेट जारी है। पाकिस्तान के लिए 11 में 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ