IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की 'ट्रिपल सेंचुरी'! फिर बना दिया छक्कों का ये रिकॉर्ड

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान रोहित शर्मा ने छक्कों की बरसात कर दी है। रोहित ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Rohit Sharma hits 300th six in ODI cricket Ind vs pak odi world cup 2023

रोहित शर्मा।

ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। रोहित शर्मा पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई करते हुए एक के बाद एक छक्के जड़ते जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान वनडे का 300वां छक्का भी जड़ दिया है। इस तरह रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने वनडे में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी है।

विज्ञापन

300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने रोहित

बता दें कि वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले शाहिद अफरीदी और क्रिके गेल भी वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़ चुके हैं। अफरीदी ने वनडे में कुल 351 छक्के जड़े हैं, जबकि क्रिस गेल ने 331 छक्के जड़े हैं। ऐसे में रोहित भी 300 छक्के लगाने वाली सूची में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी 130 रनों की पारी खेलते हिुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने इंटरनेशलन क्रिकेट में 353 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित ने उनका रिकॉर्ड धवस्त करते हुए यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था।

विज्ञापन

भारत को 192 रनों का लक्ष्य

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच विश्व कप का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 191 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 50 रन बनाया, इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी 49 रनों की पारी खेली है। ऐसे में भारत को यह मैच अपने नाम करने के लिए 192 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ