IND vs PAK: 'स्कूली बच्चे...', सहवाग ने पाकिस्तान की टीम को जमकर कर दिया ट्रोल

Virender Sehwag trolled Pakistan Team IND vs PAK: वीरेंद्र सहवाग ने भारत के आगे बेबस दिख रही पाकिस्तान की टीम को जमकर ट्रोल कर दिया।

IND vs PAK: 'School Kids...', Virender Sehwag trolled Pakistan team fiercely

IND vs PAK: 'School Kids...', Virender Sehwag trolled Pakistan team fiercely

Virender Sehwag trolled Pakistan Team IND vs PAK: भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार पाकिस्तान और उसके खिलाड़ियों को ट्रोल करते नजर आते हैं। शनिवार को जब IND vs PAK मुकाबला हुआ तो सहवाग ने भारत के आगे बेबस दिख रही पाकिस्तान की टीम को जमकर ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन

सहवाग ने टीम इंडिया की शानदार जीत पर एक के बाद एक पोस्ट किए। वह महामुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन देख खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारी महमानवाजी की बात ही अलग है। सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी को बैटिंग मिली। सबका ख्याल रखा जाता है।

विज्ञापन

इसके तुरंत बाद सहवाग ने एक और पोस्ट किया। उन्होंने मजे लेते हुए लिखा- पाकिस्तान 155/2 होने के बाद उनको याद आया उनके शाम के नाश्ते का टाइम हो गया। फाफड़ा जलेबी दिखा जल्दी से 191 पर ऑल आउट। और हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं इसलिए सबने 2-2-2-2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन

इसके बाद सहवाग ने एक और पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम को स्कूली बच्चे करार दे दिया। सहवाग ने लिखा- ऐसा लगता है जैसे बड़े लड़के स्कूली बच्चों के खिलाफ खेल रहे हैं। पाकिस्तान का समूल नाश…

विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद उन्होंने लिखा- पाकिस्तानी गेंदबाज शरमा रहे थे, अपने शर्मा जी गरमा रहे थे। रोहित शर्मा की क्या पारी है। आप सबसे साफ-सुथरी गेंदों में से एक को प्रहार करते हुए देखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिर जब भारत की जीत हुई तो सहवाग ने लिखा- डिमोलिशन प्रो मैक्स। पूरी तरह से पाकिस्तानियों पर राज किया। नतीजे के लिए 72 ओवर काफी थे और क्या जीत थी। रोहित शानदार, बुमराह, कुलदीप शानदार और यह जीत यादगार है। भारत माता की जय…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ