---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: पाकिस्तान ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ उतरेगी बाबर आजम की ये सेना

IND vs PAK Pakistan Playing XI: एशिया कप 2023 के सुपर-4 चरण का महा-मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई प्रोफाइल मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मोहम्मद नवाज की जगह […]

---विज्ञापन---

IND vs PAK Pakistan Playing XI: एशिया कप 2023 के सुपर-4 चरण का महा-मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई प्रोफाइल मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मोहम्मद नवाज की जगह फहीम अशरफ को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। ये बिलकुल वही टीम है, जिसने भारत के खिलाफ पिछले मैच में रोहित बिग्रेड का सामना किया था। नवाज ने भारत के खिलाफ पिछले मैच में 8 ओवर में 55 रन दिए थे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

बता दें कि पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था। ऐसे में रविवार के दिन कोलंबो के मौसम को देखते हुए 11 सितंबर को रिजर्व डे भी रखा गया है। यदि ये मैच 10 सितंबर को पूरा नहीं हो पाया तो अगले दिन कम्प्लीट कराया जाएगा। पिछले मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर आउट हो गई थी।

---विज्ञापन---

लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ फेल साबित हुए थे बल्लेबाज

भारत का टॉप ऑर्डर लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिलाफ फेल साबित हुआ। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट निकाले। हारिस रऊफ ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट झटके। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज बाएं हाथ के पेस अटैक के आगे इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

(tuneupfitness.com)

First published on: Sep 09, 2023 08:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola