डेब्यू पर सौरव गांगुली की टीम को मिली करारी शिकस्त, सुपर किंग्स ने कैपिटल्स को हराकर किया धमाकेदार आगाज

Sourav Ganguly Lost Coaching Debut: सौरव गांगुली ने रिटायरमेंट के बाद BCCI और बंगाल क्रिकेट असोसिएशन के प्रेसिडेंट के रूप में काम किया था. SA20 द्वारा उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की और पहले ही मैच में उनके हाथ निराशा लगी. जोबर्ग सुपर किंग्स ने उनकी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स को टूर्नामेंट के पहले मैच में हरा दिया.

Sourav Ganguly Lost Coaching Debut

सौरव गांगुली की कोचिंग डेब्यू पर हार

Sourav Ganguly Lost Coaching Debut: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हेड कोच के रूप में शुरुआत खराब रही है. SA20 में वो प्रिटोरिया कैपिटल्स के कोच का किरदार निभा रहे हैं. पहले ही मैच में उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा और उनका कोचिंग डेब्यू निराशाजनक साबित हुआ. प्रिटोरिया कैपिटल्स की भिड़ंत पहले मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स से हुई थी और इस मुकाबले में 22 रन से सौरव गांगुली की टीम हारी.

विज्ञापन

सौरव गांगुली की कोचिंग डेब्यू पर हार

सौरव गांगुली ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में जोनाथन ट्रॉट की जगह ली थी. इसके बाद उन्होंने ऑक्शन में कुछ बड़े कदम उठाए और डेवाल्ड ब्रेविस को अपने साथ जोड़ा. उन्होंने केशव महाराज को कप्तानी सौंपी. हालांकि, गांगुली के नेतृत्व में टीम का पहला मैच भूलने लायक रहा. JSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही. विल समीद ने 34 और ब्राइस पार्सन्स ने 41 रन बनाए.

विज्ञापन

71 रन की साझेदारी होने के बाद जब पहला विकेट गिरा, तो प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए वापसी मुश्किल हो गई. शे होप, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉनर एस्टरहुइजेन और डेनियल स्मिथ जैसे प्रमुख बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. केशव महाराज ने अंतिम ओवरों में एक चौका और एक छक्का जड़ा लेकिन ये टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था. 22 रन से जोबर्ग सुपर किंग्स की जीत हुई.

विज्ञापन

प्रिटोरिया कैपिटल्स से वापसी की उम्मीद

प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरुआत भले ही खराब रही है लेकिन सौरव गांगुली की कोचिंग में टीम का अच्छा करना लगभग तय नजर आ रहा है. प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्क्वाड बेहतरीन है और उनके पास गांगुली का अनुभव है. वो अपनी टीम के प्लेयर्स को मोटिवेट कर सकते हैं. इसके पहले उन्होंने कोच के रूप में कभी काम नहीं किया.

गांगुली इसके पहले BCCI प्रेसिडेंट रहे हैं और उन्होंने JSW स्पोर्ट्स में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में काम किया है. अब वो नए रोल में नजर आ रहे हैं और देखना होगा कि वो किस तरह टीम को जीत की पटरी पर लाते हैं. बता दें कि प्रिटोरिया कैपिटल्स का अगला मैच 29 दिसंबर को सनराइजर्स ईस्टर्न केप से है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ