नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ छोटी दिवाली पर बड़ा धमाका किया था। उनकी इस पारी की दुनियाभर में गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक बयान सामने आया है। अख्तर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि वह T20i से संन्यास ले लें क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह अपनी पूरी ऊर्जा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाएं। अगर उसने आज की तरह अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया, तो वह एकदिवसीय मैचों में तीन शतक बना सकते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन की सबसे बड़ी पारी

खचाखच भरे एमसीजी स्टेडियम में कोहली ने दबाव की स्थिति में 53 गेंदों पर 82 रन बनाकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कोहली की पारी की प्रशंसा करते हुए इसे “उनके जीवन की सबसे बड़ी पारी” करार दिया। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे हिसाब से वह इस तरह खेले क्योंकि उन्हें कॉन्फिडेंस था कि वह ऐसा करेगा। “वह तीन साल से फॉर्म से बाहर थे, उन्होंने रन नहीं बनाए। उससे उसकी कप्तानी छीन ली गई और कई लोगों ने उससे बहुत सी बातें कहीं।” अख्तर ने आगे कहा, “लोगों ने उनके परिवार को भी इसमें घसीटा, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग जारी रखी और दिवाली से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपनी पारी में पटाखा फोड़ डाला।”

विज्ञापन

वह एक महान क्रिकेटर है

उन्होंने कहा, “उन्होंने फैसला किया कि यह जगह और यह मंच उनकी वापसी के लिए बिल्कुल सही है। राजा वापस आ गया है और वह धमाकेदार वापसी कर रहा है और मैं वास्तव में उसके लिए खुश हूं। वह एक महान क्रिकेटर है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ