IND vs NED: सिडनी में खिलाड़ियों के लिए परोसा गया खराब खाना, टीम इंडिया ने रद्द किया प्रैक्टिस सेशन
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NED T20 World Cup 2022
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NED T20 World Cup 2022
IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाना है। ये मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 27 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा। मैच से पहले मंगलवार को भारतीय टीम ने प्रेक्टिस की लेकिन जैसे ही टीम सेशन के बाद वापस लौटी तो उन्हें अच्छा खाना नहीं दिया गया।
दरअसल मंगलवार को ऑप्शनल अभ्यास सत्र था, लेकिन अधिकतर प्लेयर्स इस सत्र में शामिल हुए और नेट के बाद ग्राउंड पर अभ्यास किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब प्लेयर्स अभ्यास करके लौटे तो उन्होंने उस लंच का बहिष्कार किया जो उन्हें दिया गया।
उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इससे सम्बंधित अधिकारियों से अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। ड्रेसिंग रूम में मेन्यू रखे फल, सैंडविच जो रखा था वो खिलाड़ियों को पसंद नहीं था और वो ठंडा भी था, यानी अच्छा नहीं था।वहीं इसे लेकर खिलाड़ियों ने रोष भी व्यक्त किया है और आईसीसी से इसकी शिकायत भी की है।
Australia | The food that was offered to Team India was not good. They were just given sandwiches and they have also told ICC that food provided after the practice session in Sydney was cold and not good: BCCI sources
— ANI (@ANI) October 26, 2022
अभी पढ़ें – ENG vs IRE: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मंगलवार को वैकल्पिक सत्र में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर और दीपक हुड्डा ने सहयोगी स्टाफ के साथ भाग लिया। अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: