IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फील्ड पर फिर होगी भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match

India vs Pakistan Match Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक बड़ा मुकाबला सुपर संडे को होने जा रहा है।

IND vs PAK Cricket Match India vs Pakistan Live Streaming Under 19 Asia Cup Match Timings

India vs Pakistan Live Streaming Under 19 Asia Cup Match Timings (Image Credit- News 24)

India vs Pakistan Match Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कहीं भी हो वो हमेशा कांटे का माना जाता है। खासतौर से क्रिकेट की दुनिया में तो कहीं भी भारत और पाकिस्तान का मैच हो रोमांच चरम पर होता है। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों टीमें आमने-सामने थीं। अब मौजूदा अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों का आमना-सामना होने जा रहा है। इस महामुकाबले में दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच 7 विकेट से जीत कर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

भारत ने अफगानिस्तान को चटाई धूल

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया था। टीम इंडिया के लिए इस जीत में हीरो रहे थे अर्शिन कुलकर्णी जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। वहीं पाकिस्तान की युवा टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया था। अब दोनों विजेता टीमों के बीच यह मुकाबला टिकट टू सेमीफाइनल के लिए भी अहम होने वाला है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट में चार-चार टीमें दो ग्रुप में रखी गई हैं। तीन मैच एक टीम ग्रुप स्टेज में खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। यानी यहां जीत के बाद सेमीफाइनल के लिए किसी एक टीम की दावेदारी भी पक्की हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले यूएई में खेले जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आईसीसी एकेडमी ओवल-1 ग्राउंड पर खेला जाएगा। लोकल टाइम के मुकाबले यह मैच सुबह 9.30 बजे होगा। जबकि भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत दिन में 11 बजे होगी। वहीं इस टूर्नामेंट के मैचों का टेलीकास्ट किसी टीवी चैनल पर नहीं किया जा रहा है। लेकिन ACC के यूट्यूब चैनल और Asian Cricket Council TV पर इन मैचों का फ्री में लुत्फ उठाया जा सकता है। साथ ही इस मैच के अन्य अपडेट्स के लिए आप News24 Sports के साथ जुड़े रह सकते हैं।

विज्ञापन

देखें दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: उदय सहारन (कप्तान), सौमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश राव (विकेटकीपर), इन्नेश महाजन, मुरुगन अभिषेक, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

विज्ञापन

पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद हुसैन, अली असफंद, आमिर हसन, अराफात मिन्हास (उपकप्तान), अजान अवैस, खुबैब खलील, नजब खान, नवीद अहमद खान, मोहम्मद रियाजुल्लाह, मोहम्मद तैय्यब आरिफ, मोहम्मद जीशान, शाहजैब खान, शामिल हुसैन, उबैद शाह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ