'मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था...,' गौतम गंभीर ने मानी गलती; विराट कोहली का बिना नाम लिए IPL का किया जिक्र

Gautam Gambhir, Virat Kohli IPL Fight: गौतम गंभीर अक्सर विवादों में उलझे रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऐसे ही एक विवाद को लेकर गलती मानी है।

Gautam Gambhir Accepts Mistake IPL Fight Without Taking Virat Kohli Name Sreesanth fight

Gautam Gambhir Accepts Mistake IPL Fight Without Taking Virat Kohli Name (Image Credit- News 24)

Gautam Gambhir Reaction: गौतम गंभीर क्रिकेट फील्ड से कितना भी दूर रहें लेकिन विवाद हमेशा उनके नजदीक ही रहते हैं। हाल ही में लीजेंड्स लीग के दौरान पूर्व भारतीय गेंदबाज एस. श्रीसंत के साथ भी उनका विवाद चर्चा में आया था। उससे पहले आईपीएल 2023 में विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई के बाद भी गंभीर चर्चा में रहे थे। वहीं एशिया कप में भी एक ऐसा मामला आया था जिसमें उन्होंने हूटिंग करने वाले क्राउड की तरफ एक इशारा किया था। इसके बाद उनकी आलोचना भी हुई थी। अब उन्होंने उसे लेकर गलती मानी है।

विज्ञापन

गंभीर ने बताया मामले का सच

साथ ही गौतम गंभीर ने विराट कोहली का नाम लिए बिना ही आईपीएल में हुई लड़ाई का जिक्र किया है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि जिन खबरों में एक खिलाड़ी (विराट कोहली) का नाम लेकर कहा जा रहा था कि, क्राउड उनका नाम ले रहा था जिस कारण मैंने वैसा रिएक्शन दिया। पर ऐसा नहीं था, भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा था और हिंदुस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगेंगे तो कोई कैसे गुस्सा कंट्रोल करेगा। पर गंभीर ने माना कि, उन्हें ऐसा रिएक्शन नहीं देना चाहिए था।

विज्ञापन

गौतम ने मानी अपनी गलती

स्मिता प्रकाश के साथ पोडकास्ट में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि,’सिक्योरिटी के मना करने के बाद भी कुछ लोग ‘Hindustan Murdabad’जैसे नारे लगा रहे थे। हीट ऑफ द मोमेंट में मैंने वो किया लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था वो गलत था। लेकिन जब आप ऐसी चीजें सुनते हैं तो कर ही देते हैं रिएक्ट। मैं लेकिन मानता हूं मुझे वो रिएक्शन नहीं देना चाहिए था। ‘ आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने मिडिल फिंगर दिखाने का रिएक्शन दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

IPL की लड़ाई का जिक्र

गौतम गंभीर ने आईपीएल में विराट और नवीन उल हक के बीच हुई लड़ाई और उनकी बहस का भी जिक्र किया। बिना नाम लिए वह बोले कि,’कुछ पत्रकारों ने सिर्फ रिएक्शन दिखाया था। कुछ मीडिया सेक्शन ने सिर्फ एक रिएक्शन दिखाया और उसे आईपीएल वाले मामले से जोड़ दिया। कहा जा रहा था कि किसी एक खिलाड़ी (विराट कोहली) का नाम लिया जा रहा था इसलिए मैंने ऐसे रिएक्ट किया। पर ऐसा नहीं था मुझे फर्क नहीं पड़ता क्राउड किसी का भी नाम ले। मैं लड़ाईयों को पर्सनली नहीं लेता। लेकिन जब वो बात हमारे देश को लेकर होती है तो मैं रिएक्ट कर सकता हूं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ