IND vs PAK: ऋषभ पंत या फिर DK? पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी को जगह देंगे रोहित शर्मा! जानें बड़ी वजह
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK 23 october Rishabh Pant or Dinesh Karthik
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK 23 october Rishabh Pant or Dinesh Karthik
IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है। दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेला जाने वाला यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी? ये बड़ा सवाल है।
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में 3 विकेटकीपर्स के साथ गई है। इनमें केएल राहुल, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक शामिल हैं। राहुल जहां ओपनिंग करते दिखेंगे तो वहीं पंत और डीके में से किसे प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी, ये सस्पेंस है।
ऋषभ पंत का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म मुकाबले के 2 मैचों में 9-9 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में उन्हें जगह नहीं मिली थी। इस मैच में दिनेश कार्तिक को मौका मिला था, जिन्हें 10 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली थी।
23 अक्टूबर को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगी। इस मैच में डीके को प्रमुखता दी जा सकती है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका फॉर्म है। इस बात को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा भी स्वीकार चुके हैं। यह दोनों टीम के फिनिशर के तौर पर कार्तिक को ज्यादा अच्छा विकल्प मानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत अपनी खराब फॉर्म के कारण टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए हैं, लिहाजा उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो पंत के फैंस निराश होंगे, जबकि दिनेश कार्तिक के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी।
अगर इस साल ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो कार्तिक का पलड़ा भारी नजर आता है। दिनेश कार्तिक स्ट्राइक रेट के मामने में डीके आगे हैं। दिनेश कार्तिक ने 19 पारियों में 25 की औसत से 273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का रहा। उन्होंने इन पारियों में एक अर्धशतक भी लगाया है। ऋषभ पंत ने इस साल 17 पारियों में 26 की औसत से 338 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137 का है, जो दिनेश कार्तिक से काफी कम नजर आता है।
आईपीएल 2022 की बात करें तो कार्तिक ने 16 मैच में 55 की औसत से 330 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 183 का था, जबकि वहीं पंत ने 36 मैच में 340 रन बनाए थे। स्ट्राइक रेट 152 का रहा था। कुल मिलाकर अगर स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन पर नजर डालें तो डीके, पंत से कहीं आगे नजर आते हैं।
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: