IND vs NZ: 'क्या नजारा है...', रायपुर के स्टेडियम में माहौल देख 'गलती' कर बैठा न्यूजीलैंड का पूर्व क्रिकेटर

IND vs NZ Grant Elliott

IND vs NZ Grant Elliott

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच जीतकर श्रंखला भी अपने नाम कर ली है। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने फेवरेट क्रिकेटर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे रायपुर के दर्शकों को भारतीय टीम के गेंदबाजों के बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार पारी ने एंटरटेन किया। क्रिकेटप्रेमियों से लबरेज इस माहौल को देख न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ग्रांट इलियट गदगद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हजारों दर्शक टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्या नजारा है, रायपुर…

इस वीडियो को शेयर कर इलियट ने लिखा- दुनिया के 5वें सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इसकी पूरी कैपेसिटी के साथ मोबाइल लाइट जलती है। क्या नजारा है, रायपुर…हालांकि इलियट ने एक गलती कर दी। रायपुर का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का पांचवां नहीं, बल्कि चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है। जानकारी के अनुसार, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता लगभग 65,000 है जो इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/grantelliottnz/status/1616772354184708099?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

विज्ञापन

वीर नारायण सिंह बिंझवार के नाम पर बनाया गया है स्टेडियम

रायपुर के इस शानदार क्रिकेट स्टेडियम का नाम वीर नारायण सिंह बिंझवार के नाम पर रखा गया है। सोनाखान के जमींदार ने छत्तीसगढ़ राज्य में भारत की स्वतंत्रता के लिए 1857 के युद्ध का नेतृत्व किया था। 2008 में निर्मित यह स्टेडियम अतीत में आईपीएल के 2013 और 2015 संस्करणों के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए एक घरेलू स्थल के रूप में रहा है। जिसमें सीएलटी20 के आठ मैचों की मेजबानी भी शामिल है।

विज्ञापन

ये हैं दुनिया के टॉप 5 क्रिकेट स्टेडियम

दुनिया के टॉप 5 ​क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम टॉप पर है। इस स्टेडियम में 1,32,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है। इसकी दर्शक क्षमता 1,00,024 है। वहीं कोलकाता का ईडन गार्डंस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जिसमें 68 हजार लोगों के बैठने की कैपेसिटी है। चौथे स्थान पर नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी कैपेसिटी लगभग 65 हजार है। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का पर्थ स्टेडियम है, जहां लगभग 61 हजार दर्शक बैठ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ