IND vs NZ: वनडे क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा कारनामा, भारतीय टीम मैदान पर कदम रखते ही रच देगी इतिहास
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Shubman Gill, Rohit Sharma, Ishan Kishan
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ 2nd ODI Shubman Gill, Rohit Sharma, Ishan Kishan
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज रायपुर में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। वहीं कीवी टीम सीरीज को बचाने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेगी। इस मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहतरीन रही थी और टीम के बैटिंग लाइन अप में इस मैच में बदलाव होने की बेहद ही कम उम्मीद है। अगर वहीं बैटिंग लाइन अप रहता है तो रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ईशान किशन तीनों इस मैच को खेलेंगे। ये तीनों दोहरा शतक जड़ चुके हैं और ये वनडे में पहली बार होगा कि तीन दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी एक साथ मैच खेल रहे हों।
और पढ़िए – रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद भूल गए कि क्या करना है..बैटिंग या बॉलिंग..जानें फिर क्या हुआ?
25 साल के ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 208 रन की पारी खेली थी। इससे पहले विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने 10 दिसंबर को बांग्लादेश दौरे पर सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में दोहरा शतक जड़ा था वहीं रोहित शर्मा ने वनडे में अपनी पहली डबल सेंचुरी 2014 में जड़ी थी।
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 114 बार आमने सामने हुई हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम ने 50 वनडे में भारत को हराया था। सात मैच बेनतीजा रहे हैं वहीं एक मुकाबाल टाई रहा है। भारत ने घर पर 26 जबकि न्यूजीलैंड ने भी अपने घरेलू सरजमीं पर 26 वनडे जीते हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान घर के बाहर 14 वनडे अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत को 15 वनडे में जीत मिली है वहीं न्यूजीलैंड के खाते में 16 जीत दर्ज है।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: